केंद्र सरकार ने दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया,17 मई तक लागू रहेगा, जारी की नई गाइडलाइंस.
Coronavirus India Lockdown News Updates, Covid-19 India : देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा था। जिसे 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की है। इस दौरान बताया गया है कि रेड जोन में बड़ी संख्या में अन्य गतिविधियों की अनुमति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक और निर्माण गतिविधियाँ, जिनमें मनरेगा कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ और ईंट-भट्टे शामिल हैं, इनको अनुमति दी गई है।
इसके अलावा ऑरेंज ज़ोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्री होंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक ‘ऑरेंज जोन में टैक्सियों और कैब एग्रीगेटरों को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ अनुमति दी जाएगी’।
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य मंत्रालाय की प्रेस ब्रिफिंग के दौरान बताया गया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 564 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, देश की रिकवरी रेट 25.37% हो चुकी है।संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और दिल्ली में तीन लोगों की मौत हुई है।
इस दौरान बताया गया कि 2.01 करोड़ पीपीई की जरूरत है इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने 2.22 करोड़ पीपीई का आर्डर दिया। इसके अलावा देश में 19,398 वेंटिलेटर्स मौजूद हैं जबकि 60 हजार 884 वेंटिलेटर्स तैयार करने के आर्डर दिए गए हैं जिसमें से 59884 वेंटिलेटर्स घरेलू उत्पादकों द्वारा ही बनाए जाएंगे।
उद्धव ने कहा कि हम 3 मई के बाद अलग-अलग इलाकों की स्थिति जांचने के बाद लॉकडाउन में छूट जरूर देंगे। लेकिन लोगों को सहयोग करना होगा और सावधान रहना होगा। वरना पिछले दिनों में हमने जो भी पाया है, सब खो जाएगा। हमें धैर्य और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बाद कोरोना प्रभावित राज्यों में दूसरा नंबर गुजरात का है, जहां कोरोना के 4395 कन्फर्म केस हैं और 214 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा दिल्ली में अभी 3500 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 59 की जान गई है।
Corona Virus Updates in . महाराष्ट्र में कोेरोना के सबसे ज्यादा मामले
देश में संक्रमण के सबसे अधिक 10,498 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद गुजरात में 4,395, दिल्ली में 3,515, मध्य प्रदेश में 2,660 मामले सामने आए। राजस्थान में संक्रमित लोगों की संख्या 2,584 पर पहुंच गई, तमिलनाडु में 2,323 और उत्तर प्रदेश में 2,203 लोग संक्रमित पाए गए। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,403 और तेलंगाना में 1,038 हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 795, जम्मू कश्मीर में 614, कर्नाटक में 565, केरल में 497, बिहार में 418 और पंजाब में 357 मामले सामने आए हैं। हरियाणा में इस जानलेवा विषाणु के 313 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 142, झारखंड में 109 और उत्तराखंड में 57 मामले हैं। चंडीगढ़ में 56 मामले, असम में 42 जबकि हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब तक 40-40 मामले सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप पर 33 लोग संक्रमित पाए गए जबकि लद्दाख में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेघालय में कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए, पुडुचेरी में आठ जबकि गोवा में सात मामले सामने आए। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले सामने आए जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।


0 टिप्पणियाँ