राजस्थान: लॉकडाउन फेज-3 का 14वां दिन/आज 70 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार; गहलोत बोले- सरकार श्रमिकों को आर्थिक मदद देगी .. Edited by Mukesh Chaudhary,17May 2020
![]() |
| तस्वीर जोधपुर की है। शनिवार को हैदराबाद से स्पेशल ट्रेन आई। इसमें 1200 प्रवासी लौटे। उन्हें बसों के जरिए घर भेजा गया।
India news.
जयपुर. राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार सुबह70 नए केस मिले। इनमें जयपुर में 36 (14 जयपुर जिला जेल के कैदी संक्रमित), डूंगरपुर में 18, बीकानेर में 5, कोटा और झुंझुनू में 2-2, अजमेर, बाड़मेर, दौसा, प्रतापगढ़, नागौर, सवाई माधोपुर और करौली में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5030 पहुंच गया। वहीं, जयपुर में 2लोगों की मौत भी हो गई।
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बताया कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद देने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में ऑनलाइन ‘लेबर एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज' बनाया जाएगा इसके साथ प्रवासी राजस्थानी श्रमिक कल्याण कोष के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है। लेबर एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज के जरिए श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार मिल सकेगा औैर उद्योगों को उनकी जरूरत के मुताबिक श्रमिक उपलब्ध हो सकेंगे।
लॉकडाउन फेज 4 : मॉल और सिनेमा हॉल अभी बंद रहेंगे,हॉटस्पॉट इलाकों में छूट नहीं मिलेगी..
सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। इस दौरान क्या-क्या खुलेगा, इस पर राज्य सरकार रविवार शाम तक फैसला करेगी। माना जा रहा है कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत प्रदेश में हॉटस्पॉट बने शहरों के कर्फ्यू वाले और कंटेनमेंट एरिया में सरकार किसी प्रकार की छूट नहीं देगी। ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले शहरों में मॉल, सिनेमा हाल को छोड़कर सभी बाजार खोलने की अनुमति मिल सकती है।
कोरोना अपडेट्स
:जिला जेल कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 423 कैदियों के कोरोना सैंपलों की जांच में 142 कैदी और खुद जेल अधीक्षक संक्रमित पाए गए। रविवार को यहां 14 नए पॉजिटिव मिले। इससे पहले शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 119 पॉजिटिव मिले थे। जबकि जेल अधीक्षक और 9 कैदी एक दिन पहले संक्रमित पाए गए थे।
उदयपुर
:शहरमें अभी तक एमबी अस्पताल में तैनात डॉक्टर, नर्स, आरएसी जवान, होमगार्ड जवान, सफाईकर्मी, किराना विक्रेता, राशन वितरण करने वाले यूआईटी के तीन कार्मिक, गुजरात-महाराष्ट्र से आने वाले लोग ही सबसे पहले संक्रमित पाए गए। फिर इनके आपपास के लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। इससे जाहिर होता है कि जिन लोगों का मूवमेंट घरों से बाहर रहा, वह और उनके संपर्क में आने वाले ही कोरोना की चपेट में आए हैं
विरोध का यह फोटो कोटा के जाेगीपाड़ा के महाकालेश्वर महादेव मंदिर का है। इलाके के भरत शाक्यवाल का कहना है कि 6 अप्रैल से यहां कर्फ्यू है और अब लोगों के पास पैसे, राशन, दूध, सब्जी खत्म हो चला है।
कोटा:
परकोटा क्षेत्र में कोरोना के हॉटस्पॉट को खत्म करने के लिए अब चिकित्सा विभाग रणनीति में बदलाव कर रहा है। क्योंकि तंग गलियों वाले इन मोहल्लों में अब तक किए सारे प्रयास विफल हो चुके हैं और करीब डेढ़ माह से यहां कर्फ्यू के बावजूद रोज नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं। अब विभाग ने तय किया है कि इन पूरे क्षेत्रों को खास ढंग से कंटेन करते हुए राेज हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की सैंपलिंग की जाए। इसे जिले में बतौर पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले इंदिरा मार्केट, बजाजखाना, चंद्रघटा और पाटनपोल में लागू किया जा रहा है।
यह तस्वीर अलवर की है। यहां दूध विक्रेता राजेश गुर्जर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पाइप के जरिए दूध देना शुरू किया है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोना
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1554 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1040 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 321, अजमेर में 255, उदयपुर में 363, टोंक में 147, चित्तौड़गढ़ में 152, नागौर में 162, भरतपुर में 123, बांसवाड़ा में 68, पाली में 114, जालौर में 69, जैसलमेर में 61 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 48, झुंझुनूं में 56, भीलवाड़ा में 50, बीकानेर में 47, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 33, धौलपुर में 24, अलवर में 33, चूरू में 33, राजसमंद में 33, सिरोही में 32, डूंगरपुर में 60, हनुमानगढ़ में 14, सीकर में 27, सवाई माधोपुर में 17, बाड़मेर में 19, करौली में 10, प्रतापगढ़ में 5 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 4 संक्रमित मिले हैं। जोधपुर में बीएसएफ के 49 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 7 लोग पॉजिटिव मिले।
राजस्थान में कोरोना से अब तक 128 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में 70 (जिसमें चार यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 10, अजमेर में 5, पाली और नागौर में 3-3, करौली, अलवर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर और भरतपुर 2-2, जालौर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है।
|


0 टिप्पणियाँ