Subscribe Us

header ads

कोरोनावायरस से 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 73 मौतें, मृतकों का आंकड़ा एक हजार के पार, संक्रमितों की संख्या 31 हजार से ज्या

 कोरोनावायरस से 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 73 मौतें, मृतकों का आंकड़ा एक हजार के पार, संक्रमितों की संख्या 31 हजार से ज्या      

   

   News  Updates: भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को एक हजार का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में ही देश में 73 लोगों की मौत हो गई। यह देश में एक दिन में जान गंवाने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा संक्रमितों की संख्या भी 31 हजार से ज्यादा है। भारत में अब तक 7695 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके है


भारत में कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन का अंत 3 मई को हो जाएगा। पिछले करीब एक महीने से लगे इस लॉकडाउन के चलते ही देश में संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लग सकी। फिलहाल सरकार की तरफ से 15 अप्रैल के बाद चिन्हित किए गए 177 हॉटस्पॉटों की संख्या अब घटकर 129 पहुंच गई है। वहीं, कम खतरे वाले ऑरेंज जोनों की संख्या अप्रैल 15 के 207 से बढ़कर 250 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

आंकड़ों के मुताबिक, 20 रेड जोन जिलों में ही देश के कोरोनावायरस के 60 फीसदी से ज्यादा मामले हैं। 3 मई को देशव्यापी लॉकडाउन हटाने में यह डेटा गृह मंत्रालय के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। खास बात यह है कि ऑरेंज जोन वह है, जहां पिछले 14 दिनों में कोई नया केस नहीं आया है। जबकि ग्रीन जोन वह हैं, जहां पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ।

बिहार से जुड़ी कोरोना की सभी खबरें जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


महाराष्ट्र में 9 हजार से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,700से अधिक, दिल्ली में 3,300 से अधिक मामले है। मध्य प्रदेश, राजस्थान , उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 2000-2000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए | इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस? । इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । कोरोना संक्रमण के बीच सुर्खियों में आए तबलीगी जमात और मरकज की कैसे हुई शुरुआत, जान‍िए

UP COVID-19 LIVE, Agra Update: आगरा में 21 नए मामले, पीड़ितों का आंकड़ा 425 पहुंचा

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर कोरोनावायरस का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां बुधवार को 21 नए मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में पीड़ितों की संख्या 425 हो गई है। आगरा के जिलाधिकारी के मुताबिक, अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। 69 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Haryana COVID-19 LIVE: हरियाणा में 308 पीड़ित, लेकिन 224 डिस्चार्ज हुए
हरियाणा में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। हालांकि, यहां 224 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। यानी हरियाणा का रिकवरी रेट बाकी सभी राज्यों से काफी बेहतर है। राज्य में अभी सिर्फ 81 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं 3 लोगों की संक्रमण से जान गई है।

Tamil Nadu COVID-19 LIVE: लॉकडाउन में बदलेगा दुकान खुलने का समय

कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर चेन्नई में अब दुकान खुलने का समय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री पलानिसामी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए 30 अप्रैल से सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेंगी। 1 मई से इनका समय कम कर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर दिया जाएगा।

Karnataka COVID-19 LIVE: राज्य में कोरोना के मामले 532 हुए
कर्नाटक में कोरोनावायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को 532 पहुंच गई। 28 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर 29 अप्रैल रात 12 बजे तक राज्य में 9 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक कुल 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 215 डिस्चार्ज भी हुए हैं।
Delhi COVID-19 LIVE: मनीष सिसोदिया की मांग- सीबीएसई के 10-12वीं की परीक्षा रद्द हों
कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मांग की है कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा रद्द की जाएं और बच्चों को इंटरनल एग्जाम के आधार पर पास किया जाए। सिसोदिया ने कहा है कि अगले साल के सिलेबस को भी 30 फीसदी तक कम किया जाए। इसके अलावा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम को भी घटे हुए सिलेबस के आधार पर ही कराया जाए।

Andhra Pradesh COVID-19 LIVE: राज्य में 24 घंटे में 73 नए मामले, 29 डिस्चार्ज

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 73 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 29 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1332 तक पहुंच गई है। कुल 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 287 डिस्चार्ज किए गए हैं। हालांकि, 24 घंटे में कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई।

Delhi COVID-19 LIVE: जिन्हें प्लाज्मा थैरेपी इस्तेमाल करने की मंजूरी सिर्फ वही करें
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में जो भी कोरोनावायरस के मरीज बिना लक्षण के या हल्के लक्षण वाले हैं उन्हें घर में ही 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा। साथ ही घर में ही उनका उपचार होगा। ऐसे मरीजों को अस्पताल लाने की जरूरत नहीं है। जैन ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्लाज्मा थैरेपी को तकनीकी बताया है। अभी यह प्रायोगिक स्टेज पर है। जिन्हें इसे इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है वे इसका प्रयोग न करें। दिल्ली को यह अनुमति केंद्र से ही मिली है।

Delhi COVID-19 LIVE: आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 11 विक्रेताओं को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली नॉर्थ के डीएम दीपक शिंदे ने कहा कि पीड़ित मंडी से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं। हम उनके संपर्क में आए लोगों की खोज कर रहे है

Tamil Nadu LIVE Updates: सीएम पलानिसामी ने कोविड-19 के हालात पर ली जिलाधिकारियों की बैठक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिसामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने बुधवार को सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टरों के साथ कोरोनावायरस से पनपे हालातों पर चर्चा की। गौरतलब है कि देश में 3 मई को लॉकडाउन खत्म होना है। इसे देखते हुए सभी राज्य अर्थव्यवस्था शुरू करने की अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ